रायपुर (mediasaheb.com)| राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी और मतदाताओं को विशेष पहल कर मतदान के लिए प्रेरित करने वाले जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह करेंगे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के विशिष्ट आतिथ्य में दोपहर दो बजे प्रेक्षागृह, इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में होगा। इस अवसर पर निर्वाचन से संबंधित विभिन्न एप तथा ईवीएम और वीवीपैट पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के लिए लक्की ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
Friday, September 18
Breaking News
- संपर्क अभियान 2026 को बड़ी सफलता, 5,601 शिविरों में 2.46 लाख से ज्यादा शिकायतों का समाधान
- MP में मानसून की विदाई अटकी, सितंबर के आखिरी हफ्ते फिर झमाझम बारिश के आसार
- यूपी में 136 ग्राम पंचायतों पर बड़ा एक्शन, सचिव और प्रधानों से होगी ₹13 करोड़ की वसूली
- भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने कंपनी लगाएगी ‘सेवा सेतु कैंप’
- सुप्रीम कोर्ट का CBSE को निर्देश, ‘तीसरी भाषा’ अगले साल से लागू करने पर विचार
- इंदौर में ₹2,000 से ज्यादा UPI लेन-देन पर चार्ज का विरोध, व्यापारी लगाएंगे पोस्टर
- जल संरक्षण और सिंचाई विस्तार की उपलब्धि, जीपीएम में सिंचाई क्षमता छह गुना से अधिक बढ़ी
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से अधिकारी तक, सेवा संबंधी समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 18 सितंबर राशिफल: शुक्रवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन लाभ के बनेंगे योग


