मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नाना पाटेकर आज 73 वर्ष के हो गये। नाना पाटेकर उर्फ विश्वनाथ पाटेकर का जन्म मुंबई में 1 जनवरी 1951 को एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ। उनके पिता दनकर पाटेकर चित्रकार थे।नाना पाटेकर ने मुंबई के जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई की। इस दौरान वह कॉलेज द्वारा आयोजित नाटकों में हिस्सा लिया करते थे। नाना पाटेकर को स्केचिंग का भी शौक था और वह अपराधियों की पहचान के लिए मुंबई पुलिस को उनकी स्केच बनाकर दिया करते थे।उन्होंने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1978 मे रिलीज फिल्म ‘गमन’ से की लेकिन इस फिल्म में दर्शकों ने उन्हें नोटिस नहीं किया। अपने वजूद को तलाशते नाना को फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 8 वर्ष संघर्ष करना पड़ा। फिल्म ‘गमन’ के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गए। इस बीच उन्होंने गिद्ध भालू शीला जैसी कई दोयम दर्जे की फिल्मों मे अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई।(वार्ता)
Thursday, May 21
Breaking News
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाटा सेंटर क्लस्टर, प्रोजेक्ट गंगा और गेहूं प्रसंस्करण नीति की उच्च स्तरीय समीक्षा की
- ग्लोबल बाजारों में गदर, सेंसेक्स-निफ्टी में ताबड़तोड़ रैली; ये 10 शेयर बने सुपरहिट
- मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- GT vs CSK: टॉप-2 की जंग में गुजरात, चेन्नई पर सम्मान बचाने का दबाव
- ’जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सोनझरी की तस्वीर’
- प्रयागराज में माघ मेला 2027 से दौड़ेगी Water Metro, गंगा-यमुना किनारे बनेंगे 8 स्टेशन
- प्रधानमंत्री मोदी को एफएओ एग्रीकोला मैडल से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई
- जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बंगाल के मदरसों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, शुभेंदु सरकार का बड़ा आदेश
- भारत में लॉन्च हुई MINI Cooper S JCW GP Inspired Edition, 58.90 लाख में मिलेगा दमदार स्पोर्टी लुक


