नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भड़काऊ और ध्यान भटकाने वाले बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने की बात कर रहे हों लेकिन सच यह है कि उनकी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है।
श्रीमती वाड्रा ने जनता से सवाल किया कि देश में 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही है। किसी ने आपसे आपका सोना और मंगलसूत्र छीना। इंदिरा गांधी ने जंग में अपना सोना देश को दिया था।
उन्होंने कहा ‘मेरी मां सोनिया गांधी का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है और पीएम मोदी कह रहे हैं कि कांग्रेस महिलाओं का मंगलसूत्र और सोना छीन लेगी। मोदी जी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते। किसान पर कर्ज चढ़ता है तो उसकी पत्नी अपने गहने गिरवी रखती है। बच्चों की शादी होती है तो महिलाएं अपना सोना गिरवी रखती हैं।’
श्रीमती वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भी हमला किया और कहा ‘नोटबंदी में जब महिलाओं की बचत ले ली गई तब मोदी जी कहां थे। लॉकडाउन में जब मजदूर पैदल चले, महिलाओं ने अपने गहने गिरवी रखे, तब मोदी जी कहां थे। किसान आंदोलन में सैकड़ों किसान शहीद हो गए उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र के बारे में मोदी जी ने नहीं सोचा। मणिपुर में एक जवान की पत्नी का वस्त्रहरण करके घुमाया गया, तब उसके मंगलसूत्र के बारे में नहीं सोचा। आज वोट पाने के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं मोदी जी को शर्म आनी चाहिए।’
उन्होंने कहा ‘यह चुनाव जनता और झूठ की सत्ता के बीच है। जनता कह रही है कि वह बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से परेशान है लेकिन अहंकारी सत्ता असली मुद्दों से ध्यान भटकाने, झूठ फैलाने और भड़काने में लगी है। देश की जनता ने तय कर लिया है कि वह भटकाने और भड़काने की राजनीति से छुटकारा पाकर रहेगी।’
इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले को लेकर फिर से हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज पूरे देश को पता चल गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा भ्रष्ट हैं। भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड से काले धन को सफेद कर चंदा लिया है।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- मोरक्को को हराकर फ्रांस लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में, रचा नया इतिहास
- बिहार में 97.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 1100 रुपये डीबीटी से
- खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत
- जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल पर संकट, 75% शिक्षक अयोग्य मिलने का दावा
- बुध गोचर से चमकेगी किस्मत, इन चार राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
- शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत, इन तीन राशियों को मिलेगा धन लाभ
- CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
- धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण देने की मांग, तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- TMC फंड से लग्जरी जेट खरीदने का आरोप, ममता पर ED की जांच में बड़ा खुलासा!
- राजस्थान में टैक्स चोरी पर सख्ती, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए दस बड़े निर्देश


