स्थानीय कलाकारों ने गीत-संगीत की दी शानदार प्रस्तुति
बलरामपुर (mediasaheb.com)| कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा मिलेट्स कैफे बलरामपुर में “आओ सुर-संगीत में रम जाएं” के तहत् म्यूजिकल नाईट एट मिलेट्स कैफे का आयोजन किया गया है। इस म्यूजिकल नाईट में जिले के युवा साथी जो म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स रखते व बजाते हैं तथा गाना गाने के शौकीन हैं वे इस कार्यक्रम में अपना हुनर दिखा कर लोगों का मनोरंजन किये। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रैना जमील उपस्थित रही।
मिलेट्स कैफे में आयोजित कार्यक्रम में जिले के युवा कलाकारों ने अपने मधुर गायन एवं वाद्य यंत्र बजाकर आये हुए लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एक ओर ऑटो चालक गोरख कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में काफी मनमोहक प्रस्तुति दिए। वहीं चंद्रिका झनक ने हिंदी और भोजपुरी गानों की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। महेश कुमार फोक सांग बलरामपुर 26वां जिला गाने की प्रस्तुति दी। कहा जाए तो मिलेट्स के बने स्वास्थ्य वर्धक पकवान का स्वाद चखते हुए ऐसी संगीतमय शाम का आगाज काफी मनमोहक रहा। इस कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा प्रतिभागियों में उत्साह था। उनका कहना था कि उन्हें अपने कला को दिखाने का कभी कोई मंच ही नहीं मिलता परंतु इस आयोजन से उन्हें मंच मिला और मिलेट्स का स्वाद भी। अब बलरामपुर जैसे छोटे से शहर के कलाकारों के हुनर से लोग वाकिफ होंगे। तातापानी जैसे बड़े आयोजन के अलावा इस तरह के छोटे आयोजन की जिले में शुरुआत बहुत अच्छा निर्णय है। सीईओ श्रीमती रेना जमिल के द्वारा सभी कलाकारों से व्यतिगत मिलकर उनकी कला की तारीफ कर उन्हे प्रोत्साहित किया गया और ऐसे आयोजन करने का आश्वासन भी दिया गया।
Thursday, June 25
Breaking News
- Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत
- CG में मानसून हुआ एक्टिव, अगले 2 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
- चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात
- राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब, जांच में पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत की बात सामने आई
- चायत की आमसभा में बवाल, उपसरपंच से मारपीट; सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर आरोप
- CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा
- दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा
- FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी


