अंबिकापुर (mediasaheb.com), अदाणी फाउंडेशन द्वारा शनिवार को ग्राम साल्ही के संगवारी रामायण मंडली को, ढोलक, बेंजो, हार्मोनियम, तबला इत्यादि वाद्य यंत्र प्रदान किया गया। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत परसा ईस्ट केते बासेन खदान के पास के गांव साल्ही के बैगापारा में अदाणी एंटरप्राइजेज के क्लस्टर एचआर प्रमुख श्री राम द्विवेदी ने इन वाद्य यंत्रों को संगवारी रामायण मंडली को सौंपा। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन, सरगुजा के सीएसआर प्रमुख श्री अशोक पंडा तथा अनिल जायसवाल मौजूद थे। इसका उद्देश्य गांवों में युवाओं को सौहाद्र पूर्ण माहौल में भक्ति के मार्ग से जोड़ना है। साथ ही इससे गाँवो में नशाखोरी जैसी कुरीतियों को ख़त्म करने में सहायक सिद्ध होंगे तथा सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
Thursday, August 13
Breaking News
- बिहारशरीफ में बनेगा 495 करोड़ का नया कोचिंग कॉम्प्लेक्स, गया रूट की ट्रेनों को मिलेगा फायदा
- निर्मला सीतारमण बोलीं- निजी निवेश बढ़ाने में विकास बैंकों की अहम भूमिका
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
- CG में बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रदर्शन, ‘5 दिवसीय बैंक सप्ताह’ लागू करने की मांग
- छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
- पार्क में पहुंचे अभिजीत दीपके को लोगों ने भगाया, बोले- ‘यह जंतर-मंतर नहीं, यहां नौटंकी नहीं चलेगी’
- योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा
- UPSSSC ने जारी किया सहायक लेखाकार भर्ती का अंतिम रिजल्ट, 1643 अभ्यर्थियों का चयन
- सावन में भी बिहार की 26 नदियां सूखी, 38% कम बारिश से गहराया जलसंकट


