रायपुर (mediasaheb.com)| आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। आज इस बात की घोषणा मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा विधायकगण भी मौजूद रहे।
इस संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिकल 370 बहुत अच्छी मूवी है और इसे सभी को जरुर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कल्पना करना बड़ा कठिन था और माना जाता था कि इसे हटाने से घाटी में अशांति फैलेगी। लेकिन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। इससे वहां न केवल अमन चैन स्थापित हुआ है बल्कि स्वतंत्रता और शांति से जीने का वातावरण भी बन गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी को टैक्स फ्री करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम मोदी जी ने किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है और यह बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन संघर्ष किया।
Thursday, June 25
Breaking News
- 25 जून गुरुवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- गूगल के साथ सीएम योगी का ग्रोथ डायलॉग: एआई, निवेश और नवाचार के सहारे विकसित उत्तर प्रदेश का रोडमैप
- भोपाल में कुकर्म का विरोध करने पर गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी: सीएम योगी
- एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
- मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन: 25 से 30 जून तक
- भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
- अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच


