रायपुर (mediasaheb.com)| सामाजिक सद्भाव रायपुर महानगर द्वारा 25 दिसंबर को भारत माता पूजन एवं भव्य शास्त्र आरती का आयोजन मरीन ड्राइव तेलीबांधा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य स्वामी ब्रम्हयोगानंद जी महाराज चेन्नई होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पुर्णेंदु सक्सेना करेंगे। यह जानकारी सामाजिक सद्भाव रायपुर महानगर प्रमुख श्री विवेक बर्धन ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति, धर्म और राष्ट्र के उत्थान के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अपरान्ह तीन बजे से शाम सात बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में संतों द्वारा धर्म, एकता तथा समाज सेवा के संबंध में प्रेरणादायक विचारों का उद्बोधन किया जाएगा। शस्त्र आरती के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
Thursday, August 20
Breaking News
- UP में PRD जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता ₹600 और कैशलेस इलाज की सुविधा
- बाढ़ राहत में योगी सरकार की संवेदनशील पहल, फर्रूखाबाद में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
- ‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ से बीजापुर में बढ़ रही किसानों की आय
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर की हालत जर्जर, छज्जा गिरने से बाल-बाल बची स्टाफ नर्स
- सद्बुद्धि यज्ञ कर कृषि विस्तार अधिकारियों ने फूंका विरोध का बिगुल, eHRMS के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन
- कुंवारपुर वन परिक्षेत्र में सवालों का जंगल! 6 हजार लिए तो 5 हजार की रसीद क्यों?
- सचिव ग्रामोद्योग राजेश सिंह राणा द्वारा रेशम एवं धागाकरण केन्द्रों का किया गया निरीक्षण
- शुगर मिल अनशन को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- चिरायु योजना से बाल मधुमेह से जूझ रही 11 वर्षीय बच्ची को मिला निःशुल्क उपचार
- ऑपरेशन सिंदूर में 22 मिनट का वो मौका, जब पाकिस्तानी एयरफोर्स नहीं दे पाई जवाब


