नई दिल्ली(mediasaheb.com) | देश में पिछले 24 घंटे में CORONA संक्रमण के एक हजार से अधिक नये मामले दर्ज किए गए हैं, हालांकि एक दिन पहले की तुलना में इसमें करीब पांच सौ की कमी दर्ज की गयी है। इसी अवधि में 11 मरीजों की मौत हुई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,780 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,82,515 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,72,800 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,436 घटकर 22,742 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 531707 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 3,752 बढ़कर 4,44,18,351 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान गोवा में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 10 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, मिजोरम में छह, त्रिपुरा में चार, नागालैंड में दो और पुड्डुचेरी में एक मामले बढ़े हैं। इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में हरियाणा में सबसे ज्यादा 621 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में केरल में 248, दिल्ली में 211, तमिलनाडु में 185, पंजाब में 146, राजस्थान में 130, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में 101-101 सहित अन्य राज्य आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।(वार्ता)
Sunday, June 14
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रतलाम के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल
- बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री
- नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती
- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक: सीएम योगी
- लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री राजपूत
- देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला
- निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी ‘निपुण संकल्प कार्यशालाएं’


