नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी (#Rahul Gandhi) ने चुनावी बॉन्ड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (#Narendra Modi) पर सीधा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग (#election Commission) की वेबसाइट पर चुनावी बॉन्ड का जो डाटा सार्वजनिक किया गया है उससे साफ हो गया है कि श्री मोदी चुनावी बॉन्ड के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा रैकेट चला रहे हैं।राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “नरेंद्र मोदी चुनावी बाँड के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट चला रहे थे।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (#Mallikarjun Kharge) ने चुनावी बाँड योजना को जबरदस्ती पैसा लूटने तथा लोकतंत्र को ध्वस्त करने वाली नीति करार दिया और कहां यह बहुत बड़ा घोटाला है और इस घोटाले की उच्चतम न्यायालय की देख-देख में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ।
इस बीच कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि 2018 से कुल 22,217 बॉन्ड जारी किए गए थे लेकिन वेबसाइट पर केवल 18,871 बॉन्ड हैं। वेबसाइट पर 3,346 बॉन्डों का विवरण उपलब्ध नहीं है। एसबीआई ने 3,346 बॉन्डों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। सवाल है कि वे कौन लोग हैं जिन्हें मोदी सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। जांच में आईटी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) छापों को इन बॉन्डों से जोड़ा जाना चाहिए। बॉन्ड के माध्यम से दान देने वाली अधिकांश कंपनियों पर या तो आईटी या ईडी द्वारा छापा मारा गया और उन्होंने भाजपा के दबाव में बाँड खरीदे।(वार्ता)
Monday, February 16
Breaking News
- CM विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को दी बधाई, T20 World Cup में पकिस्तान को दी है करारी हार
- सरगुजा में संभागीय रोजगार मेला आज से, युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका
- MP विधानसभा बजट सत्र में भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस का हंगामा, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित
- योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी
- डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का निधन, 60 करोड़ की संपत्ति का भविष्य अनिश्चित; फर्जी दान-पत्र मामले की जांच जारी
- MP के वकील आज कोर्ट में हाजिर नहीं होंगे, शिवपुरी मर्डर पर नाराजगी, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
- असम कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने दिया इस्तीफा
- Bihar Teacher Bharti: TET की जगह अब CTET अनिवार्य, स्कूलों में भर्ती के नियम बदले
- MP विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल ने मोहन सरकार के विकास कार्यों का किया विवरण, बजट की मुख्य बातें
- एंथ्रोपिक के CEO और अन्य प्रमुख चेहरे दिल्ली AI समिट में होंगे शामिल, देखें एजेंडा और गेस्ट लिस्ट


