रायपुर (mediasaheb.com)| स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम को ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकांे एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।
राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता समारोह के सुचारू आयोजन के लिए आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजभवन परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई, दीवालों में रंग रोगन, वर्षा को देखते हुए पानी भराव को रोकने के लिए समतलीकरण कार्य, परिसर स्थित उद्यान की साफ-सफाई, राजभवन में रोशनी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण व्यवस्था, सुचारू बिजली व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, अतिथियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में राज्यपाल की उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, राजभवन, रायपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, नगर-निगम, लोक निर्माण विभाग, सी.एस ई.बी. एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Friday, July 24
Breaking News
- खेसारी लाल यादव पर साइबर केस दर्ज, अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलेगी, दुर्ग-बिलासपुर-रायगढ़ समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
- मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
- सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति
- गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 78 प्रतिशत जमीन खरीद, निर्माण जल्द शुरू
- 25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास, जानें इन चार महीनों में क्या करें और किन कामों से बचें
- मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर सीओ को शो-कॉज, वेतन भी रुकेगा
- विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन देखकर भावुक हुईं तृषा, शेयर किया रिएक्शन
- बुध-शुक्र राजयोग से चमकेगी किस्मत, चार राशियों को मिलेगा लाभ
- नस्लभेद के सवाल पर एलन मस्क ने गिनाए भारत से रिश्ते, पत्नी को बताया ‘हाफ इंडियन’


