मुंबई, (mediasaheb.com)| अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के निर्णय और स्थानीय स्तर पर नये वित्त वर्ष के लिए पेश होने वाले आम बजट से पहले हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार ने पिछले दिवस की तेजी गंवा कर आज एक प्रतिशत से अधिक टूट गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 801.67 अंक अर्थात 1.11 प्रतिशत का गोता लगाकर 71,139.90 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 215.50 अंक यानी 0.99 प्रतिशत लुढ़ककर 21,522.10 अंक रह गया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.53 प्रतिशत गिरकर 38,175.88 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत बढ़कर 44,900.90 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3907 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1861 में बिकवाली जबकि 1953 में लिवाली हुई वहीं 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 37 कंपनियों में गिरावट जबकि शेष 13 में तेजी रही।
बीएसई में रियल्टी की 0.36 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर शेष 19 समूहों में बिकवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.40, सीडी 0.51, ऊर्जा 0.87, एफएमसीजी 1.00, वित्तीय सेवाएं 0.47, हेल्थकेयर 0.54, इंडस्ट्रियल्स 0.77, आईटी 0.33, दूरसंचार 0.74, यूटिलिटीज 0.92, ऑटो 0.17, बैंकिंग 0.26, कैपिटल गुड्स 1.24, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.40, धातु 0.33, तेल एवं गैस 0.18, पावर 1.12, टेक 0.37 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.14 प्रतिशत उतर गए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.55, जर्मनी का डैक्स 0.14 और जापान का निक्केई 0.11 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 2.32 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.83 प्रतिशत लुढ़क गया।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का शुभारंभ
- ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ पूजन
- WhatsApp का नया Birthday Feature: अब बर्थडे आने पर मिलेगा ऑटो अलर्ट, जानें कब होगा लॉन्च
- नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया
- मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, ₹800 करोड़ से अपग्रेड होगा स्टेट डेटा सेंटर, 24×7 मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं
- SC का अवैध कब्जों पर सख्त रुख, अधिकारियों की मिलीभगत पर जताई नाराजगी, पूछा- अब तक क्या कार्रवाई हुई?
- भोपाल के बड़े तालाब के कैचमेंट पर बढ़ी प्लॉटिंग, 3 महीने में 11 हजार रजिस्ट्रियां, पर्यावरण पर बढ़ा खतरा
- MP के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नए टैरिफ में कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम
- गुप्त नवरात्रि 2026: 15 जुलाई से शुभारंभ, माता की सवारी क्या देती है संकेत? जानें देश-दुनिया पर असर
- 10 साल बाद जेल विभाग में पदोन्नति का रास्ता साफ, अधिकारियों-कर्मचारियों के आदेश होंगे चरणबद्ध जारी


