मुंबई, (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी सांसद , अभिनेता-गायक मनोज तिवारी का गाना ‘राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे’ रिलीज हो गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को अब महज कुछ दिन बचे हैं, उससे पहले मनोज तिवारी का भगवान राम को समर्पित एक गाना ‘राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे’ रिलीज हुआ है। यह गाना भगवान राम के प्रति उनकी आस्था को दर्शता है और वे इस पर खूब गौरवान्वित भी हैं। इस गाने को मनोज तिवारी ने शीतल पांडे और अमित ढुल के साथ मिलकर गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी तीनों की उपस्थिति नज़र आ रही है।
‘राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे’ ढुल एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो ढुल एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि यह सच है कि हम सभी राम के थे, राम के हैं और राम के रहेंगे। हमें इस पर गर्व है. हम इस बात से भी गौरवान्वित हैं कि सनातन धर्म और रामचरितमानस की परम्परा से आते हैं। यह हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्ध विरासत है, जिसको अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाकर आकर देने का काम देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। भगवान राम की महिमा अलौकिक है और उनके आगमन से पूरा देश हर्षित है। ऐसे में हमारा यह गाना सभी राम भक्तों के लिए है। उम्मीद है सबों को यह पसंद आयेगा।
गाना ‘राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे’ के गीतकार अमित ढुल हैं और संगीतकार आर के क्रू हैं।जीत घनघस ने इस गाने के वीडियो को निर्देशित किया है।(वार्ता)
Tuesday, June 16
Breaking News
- अमेरिका-ईरान समझौते पर इजरायल का कड़ा ऐतराज, बोला- किसी डील से बंधे नहीं; फिर बढ़ा युद्ध का खतरा
- Vedanta Demerger: वेदांता से निकलीं 4 नई कंपनियां, अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा- हर बिजनेस बनेगा $100 अरब का दिग्गज
- आंगनबाड़ी केंद्रों में PAM बैठक: बच्चों के विकास में पिता की भूमिका पर जोर
- सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जेवर एयरपोर्ट से किसानों का सीएम आवास तक सफर: 172 किसानों ने किया योगी से संवाद
- विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार मिशन लागू: ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव
- सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू
- होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी


