नई दिल्ली (mediasaheb.com)| उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी है। एम. नायडू ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि यह वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लाए। उन्होंने कहा,”देशवासियों को नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष आपके जीवन में नई आशाएं लाए, नए अवसर लाए। आपके उन्नत, उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।” श्री नायडू ने उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेतों में फसलें तैयार हैं और ये अन्नदाता किसानों के श्रम के उत्सव का समय है।श्री नायडू ने कहा, ” सभी को उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेती चांद, नवरेह एवं साजिबु चेरोबा की हार्दिक मंगलकामनाएं। ये हमारे अन्नदाता किसानों के श्रम के उत्सव का समय है। देश के किसानों का अभिनंदन एवं समृद्धि की कामना करता हूँ।‘(वार्ता)
Tuesday, April 28
Breaking News
- आज का राशिफल (28 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें कैसे रहेगा आपका दिन
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- ओला-उबर 2 मिनट में पहुंचती हैं तो एंबुलेंस क्यों नहीं? जनहित याचिका पहुंची हाईकोर्ट
- विद्यार्थी पारंपरिक कक्षा शिक्षा से आगे बढ़कर विज्ञान के व्यावहारिक एवं अनुप्रयुक्त स्वरूप से हुए परिचित
- मध्यम एवं बड़े वर्ग के 1.36 लाख किसानों ने स्लॉट कराये बुक
- एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
- मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंसारी सेंट्रल जू ऑथोरिटी की ‘कंजर्वेशन-ब्रीडिंग’ कमेटी में शामिल
- तेंदुवा धाम में राम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
- ग्वालियर में लुटेरों की ‘बारात’: 17 मिनट में दो शादियों को बनाया निशाना, लाखों की लूट
- शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा


