भोपाल, (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश से राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिले का कार्य गुरुवार को समाप्त हो जाएगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार नामांकनपत्र दाखिले का कार्य आठ फरवरी को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हुआ है, हालाकि आज तक एक भी नामांकनपत्र पेश नहीं हुआ है। गुरुवार 15 फरवरी को नामांकनपत्र दाखिले का कार्य संपन्न होने के बाद अगले दिन 16 फरवरी को नामांकनपत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशियों की ओर से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी रखी गयी है। आवश्यक हुआ तो मतदान 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से अपरान्ह चार बजे तक कराया जाएगा और मतगणना भी उसी दिन शाम को होगी।
इस बीच राज्य में सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज चार प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन को लगातार दूसरी बार मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया है। उज्जैन के संत समुदाय से आने वाले उमेशनाथ महाराज नए चेहरे के रूप में सामने आए हैं। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया और पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की ओर से बुधवार को सुबह तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
राज्य विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या के आधार पर चार सीट भाजपा के खाते में जाना तय माना जा रहा है। एक अन्य सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के विजयी होने की संभावना है। दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163 और कांग्रेस के 66 विधायक हैं। एक अन्य विधायक कमलेश डोडियार सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले चुनाव जीते हैं।
मध्यप्रदेश से भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद अजयप्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और डॉ एल मुरुगन का कार्यकाल आगामी 02 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल भी अपना कार्यकाल 02 अप्रैल को पूरा कर लेंगे।(वार्ता)
Thursday, July 30
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 30 July 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, जानें किसे आज रहना होगा सावधान
- अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार
- योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना
- शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, लगभग 15 हजार करोड़ रुपए निवेश और 5 हजार रोजगार होगा सृजन
- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता


