रायपुर(mediasaheb.com)। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर, डॉ. राजेंद्र नगर में रविवार को कोजागरी लक्ष्मी पूजा सम्पन्न हुई। आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि शरद पूर्णिमा के अवसर पर लक्ष्मी पूजा का आयोजन विधि-विधान के साथ किया गया। त्रिलाकी मां कालीबाड़ी समिति के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि रात आठ बजे से पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों सहित राजेंद्र नगर के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थीं। चंद्रमा की शीतल चांदनी में खीर रखी गई एवं महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की एवं लक्ष्मी माता को भोग लगाया। श्री बर्धन ने बताया कि पुराणों में उल्लेख मिलता है कि भगवान विष्णु के नाभि कमल से ब्रह्मा की उत्पत्ति हुई थी। ब्रह्मा के पुत्र अत्रि मुनि के नेत्रों से चन्द्रमा की उत्पत्ति हुई थी। चन्द्रमा को ब्रह्मा ने संसार में की समस्त औषधियों और नक्षत्रों का स्वामित्व प्रदान किया। चन्द्रमा की शीतल चांदनी वनस्पतियों में जीवन प्रदायिनी औषधि का निर्माण करती हैं। शरद पूर्णिमा की किरणों से अनेक रोगों की विशेष औषधियां तैयार की जाती हैं।
Thursday, April 30
Breaking News
- हरियाणा में कपास की खेती से किसान दूर, गुलाबी सुंडी बनी बड़ी वजह
- सरायकेला में लू का कहर, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक और डायरिया के मरीज
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से 13 हजार 868 हितग्राहियों को 11.75 करोड़ की मिली छूट
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व में फर्जी टिकट मामला, दो गाइड बैन लेकिन गार्ड को मिली राहत पर सवाल
- राजस्थान में ट्रैफिक चालान का नकद भुगतान बंद, अब सिर्फ ऑनलाइन सिस्टम लागू
- बिलासपुर में एसी मिस्त्री की करतूत: चोरी के पैसों से खेला ऑनलाइन सट्टा, गोल्ड लोन से गहने खपाए, गिरफ्तार
- इंदौर के डायल 112 हीरोज सतर्कता और संवेदनशीलता से भटकी बालिका को सुरक्षित घर पहुँचाया
- RCB 155 पर ऑलआउट, अरशद-होल्डर की घातक गेंदबाज़ी
- शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में सोराइटिक-आर्थराइटिस रोग के लिए उपचार उपलब्ध
- मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर बड़ा फैसला: 50% तक चमकविहीन अनाज भी खरीदेगी सरकार


