रायपुर, (mediasaheb.com) |हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष और रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने बुधवार को शासकीय प्राथमिक शाला चूनाभट्टी में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें कॉपी वितरित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यालय में बालक शौचालय की कमी को लेकर उनके संज्ञान में लाया, जिसके तत्काल निराकरण के लिए विधायक जुनेजा ने महाविद्यालय में बालक शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की। विधायक कुलदीप जुनेजा ने इस दौरान स्कूल परिसर का भ्रमण भी किया और स्कूल में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर प्रचार्य लक्ष्मी डोंगरे, अर्जुन एक्का, ई लक्ष्मण राव, वीरेंद्र कौशिक, उत्तम चंद्रा, चित्रांगन पटेल, सुनील भुवाल, संजय सोनी, राकेश वाकड़े, कमल ग्रितलहरे, गौतम यादव, सेवक यादव, बंटी चावला, हरपाल भामरा, दलजीत चावला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।(हि.स.)।
Tuesday, August 4
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal4 August 2026: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का भविष्यफल, किसे मिलेगा धन-लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश अकादमी का शानदार प्रदर्शन
- राज्य शासन यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीर : मंत्री सिंह
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
- डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री पर योगी सरकार का फोकस, जेवर में बनेगा अत्याधुनिक एवीजीएक्स-एक्सआर पार्क
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली आर्थिक राहत
- एस.ए.टी.ए.टी योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
- उच्च शिक्षा में बेटियों ने रचा नया कीर्तिमान : प्रवेश आधारित जेंडर पैरिटी इंडेक्स 1.71
- योगी सरकार की औद्योगिक विकास पर बड़ी पहल, यूपीसीडा का 2026-27 का दोगुना बजट मंजूर
- मप्र जन अभियान परिषद में अविरल-निर्मल नर्मदा के लिये नर्मदा संवाद वक्ता उन्मुखीकरण कार्यशाला


