काठमांडू, (mediasaheb.com)| नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल पार्टी के अध्यक्ष के. पी. शर्मा ओली ने देश में नयी सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया है और उन्हें रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। निवर्तमान प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की सरकार ने शुक्रवार को नेपाल की संसद का विश्वास मत खो दिया। उसके बाद श्री ओली ने नयी गठबंधन सरकार बनाने की अपनी दावेदारी पेश की है। नेपाल के समाचार माध्यमों की रिपोर्ट के अनुसार श्री ओली को रविवार सुबह प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। काठमांडू से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार ‘माई रिपब्लिका’ आज की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल कल आधिकारिक तौर पर श्री ओली को प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे।
प्रचंड सरकार के अल्पमत में आने के बाद श्री ओली कल शाम नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के साथ राष्ट्रपति भवन – शीतल निवास गए और नयी सरकार के गठन का दावा पेश किया। श्री ओली और श्री देउबा ने राष्ट्रपति को साझा पत्र देकर यूएमएल और एनसी के 166 सांसदों के समर्थन का दावा किया और और श्री ओली के नेतृत्व में नयी सरकार के लिए आमंत्रित किए जाने का राष्ट्रपति से अनुरोध किया । श्री ओली और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा ने संयुक्त रूप से एक आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें राष्ट्रपति से प्रतिनिधि सभा में उनके बहुमत के साथ समर्थन का हवाला देते हुए श्री ओली को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने आग्रह किया गया।(वार्ता)
Thursday, November 5
Breaking News
- भिलाई यस बैंक के ₹165 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन की CBI जांच पर उठे सवाल, कार्रवाई की निष्पक्षता पर संदेह
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- IPL से पहले CSK-SRH के बीच बड़ा ट्रेड, 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
- बारां में सिंचाई क्रांति की तैयारी, 1.16 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन तक पहुंचेगा पानी
- मुख्य सचिव विकासशील का निर्देश, प्रमुख विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर
- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
- शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारी
- डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल डेका
- सोना-चांदी के भाव में फिर बड़ा उतार-चढ़ाव, गिरावट का इंतजार करने वालों को लगा झटका
- योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था


