नई दिल्ली (mediasaheb.com)| विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि सरकार किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एक छात्रावास में स्थानीय निवासियों और विदेशियों के बीच झड़प के बाद बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में वहां भारतीय छात्रों पर नजर रखे हुए है। डॉ जयशंकर ने कहा कि फिलहाल वहां स्थिति शांत है और उन्होंने भारतीय छात्रों को भारतीय दूतावास के साथ नियमित संपर्क में रहने को कहा है।
किर्गिज़ गणराज्य में भारतीय दूतावास ने पोस्ट किया “हम अपने छात्रों के संपर्क में हैं। स्थिति फिलहाल शांत है लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फिलहाल घर के अंदर ही रहें और कोई भी समस्या होने पर दूतावास से संपर्क करें। हमारा 24×7 संपर्क नंबर 0555710041 है।”
रिपोर्टों के अनुसार स्थानीय और विदेशी लोगों के बीच कथित झड़प के बाद बिश्केक के कुछ हिस्सों में रात भर हुये प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। उल्लेखनीय है कि 13 मई को राजधानी के एक छात्रावास में स्थानीय निवासियों और विदेशियों के बीच हुई झड़प के बाद न्याय की मांग करने के लिए प्रदर्शनकारी कुरमंजन दतका स्ट्रीट और चुय एवेन्यू के चौराहे के पास एकत्र हुए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में यातायात अवरुद्ध कर दिया और इमारतों में तोड़फोड़ की। सुरक्षा बलों ने विरोध के संबंध में बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है। (वार्ता)
Tuesday, October 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
- रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
- 6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खास रहेगा मंगलवार, धन-करियर में मिल सकता है लाभ
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति 200 परिवारों को मिली राहत
- बाल विवाह पर अब और कसेगा शिकंजा, सीएमपीओ को मिलेगा कानून और कार्रवाई का गहन प्रशिक्षण
- कस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल


