मुंबई (mediasaheb.com)सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला गेम शो, ‘कौन बनेगा करोड़पति – सीज़न 15‘ का प्रीमियर 14 अगस्त को रात 09 बजे होगा। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने दर्शकों के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ – ‘इंडिया का फैमिली गेम’ लेकर आया है। अमिताभ बच्चन की मेज़बानी वाला, प्रशंसकों का पसंदीदा, यह रियलिटी शो गेमप्ले में नए तत्वों की शुरूआत करेगा। शानदार 23 सालों तक सफलतापूर्वक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, इस शो के अगले सीज़न का प्रीमियर 14 अगस्त को होगा, और यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा।इस शो में एक नई रोमांचक चीज “सुपर संदूक” की शुरूआत होगी, जिससे खेल का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। दूसरा महत्वपूर्ण बदलाव “देश का सवाल” है, जिससे दर्शकों की भागीदारी और भी बढ़ जाएगी। ‘वीडियो कॉल ए फ्रेंड’ और ‘ऑडियंस पोल’ के साथ, ‘डबल डिप’ नामक एक नई लाइफ लाइन को प्रारूप में जोड़ा गया है।कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीज़न हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड द्वारा सह-प्रस्तुत और एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, मोंडेलेज़ इंडिया और पराग मिल्क फूड्स द्वारा सह-संचालित है।(वार्ता)
Saturday, August 15
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें धन, करियर और प्रेम का हाल
- अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार
- देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक
- नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
- सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- मध्यप्रदेश में हीरा खनन उद्योग में गतिविधियां तेज करने की पहल
- खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प
- कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा
- अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि


