मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की आने वाली फिल्म द बकिंघम मर्डर्स, 13 सितंबर को रिलीज होगी। करीना कपूर इन दिनों हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।बालाजी मोशन पिक्चर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं और साथ ही इसकी रिलीज डेट भी बता दी है। पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ‘द बकिंघम मर्डर्स’ 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है।
फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ एक मर्डर मिस्ट्री है। इस फिल्म में करीना कपूर खान के साथ रणवीर बरार, कीथ एलन और ऐश टंडन समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और करीना कपूर ने प्रोड्यूस किया है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर, राघव राज कक्कड़ ने इसे लिखा है।(वार्ता)
Tuesday, July 7
Breaking News
- 7 जुलाई 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल
- RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे
- ‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं
- सम्राट चौधरी का ऐलान: बिहार में बनेगा नया विकास रोडमैप
- सावन में झारखंड के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़
- हरियाणा में बुजुर्गों को राहत, पीपीपी जन्मतिथि सत्यापन से नहीं रुकेगी पेंशन
- दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
- योगी कैबिनेट की बैठक में 27 बड़े फैसलों को मंजूरी
- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें


