मुंबई, (mediasaheb.com)| 18 नवंबर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी, 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी | कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ खूब चर्चा में रही है। इस साल 06 सितंबर को फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब इमरजेंसी की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है, 17 जनवरी 2025, देश की सबसे शक्तिशाली महिला की महाकाव्य गाथा और वो पल जिसने भारत की नियति बदल दी। इमरजेंसी से पर्दा हटेगा सिर्फ सिनेमा में।
ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, ‘इमरजेंसी’ की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है।(वार्ता)
Thursday, September 3
Breaking News
- गढ़चिरौली से बस्तर लौटे 50 पूर्व माओवादी, साथियों ने दी भावुक विदाई
- उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री
- GDP विवाद में World Bank की एंट्री, अधिकारी बोले- कम FDI का रोना बेकार, ग्रोथ में नहीं कोई गड़बड़ी
- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद
- F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, अब इस प्राइवेट एयरलाइन में भरेंगे उड़ान
- World Cup 2027 से पहले साउथ अफ्रीका जाएगी टीम इंडिया, BCCI ने बनाया बड़ा प्लान; होगी ODI सीरीज
- 6 साल से अधूरा पड़ा पुल, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे
- योगी सरकार की डिजिटल पहल, 31 हजार से ज्यादा ओबीसी युवा बन रहे तकनीकी दक्ष
- देश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- CG में जन्माष्टमी पर ‘नो नॉन-वेज डे’, शराब और मांस की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध


