मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरित फिल्म इमरजेंसी बनाने की वजह बतायी है। कंगना रनौत ने पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरित फिल्म इमरजेंसी बनायी है। इस फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। कंगना रनौत ने कहा, जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, चाहे वह इंदिरा गांधी हों या कोई अन्य महिला, मेरे मन में महिलाओं के लिए बहुत सहानुभूति है। मैं इस बात का दिखावा नहीं कर सकती और मेरे दिल में महिलाओं के लिए सम्मान भी है, इसलिए मैंने उनके लिए बहुत काम किया है। मैंने इंदिरा गांधी के पूरे जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई है और जब आप एक कलाकार होते हैं तो हर चीज प्रेरणा का काम करती है। उन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैंने वह फिल्म बनाई।’ इसलिए, जब यह सामने आएगा, तो मुझे लगता है कि हर किसी को यह पसंद आएगा। उन्हें इसे एक मनोरंजन फिल्म के रूप में देखना चाहिए।’
कंगना ने कहा,हमारे संविधान के साथ जो घटनाएं घटीं, उन घटनाओं के पीछे क्या कारण हैं, उन कारणों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे भविष्य में हमारे संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। एक नेता की विश्वसनीयता, गहरी छिपी सुरक्षा, असुरक्षा, ताकत या कमजोरी, सभी कारकों पर विचार किया जाना चाहिए जिजसे भविष्य में हमारे संविधान में कोई हस्तक्षेप न हो। इसीलिए मैंने फिल्म इमरजेंसी बनाई।
कंगना रनौत द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘इमरजेंसी’ में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म का संगीत संचित बल्हारा द्वारा दिया गया है और पटकथा और संवाद रितेश शाह द्वारा दिए गए हैं। ‘इमरजेंसी’ 14 जून 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।(वार्ता)
Friday, March 6
Breaking News
- अमित शाह का बड़ा ऐलान: इस तारीख तक माओवाद से पूरी तरह मुक्त होगा भारत
- AI टूल से छेड़ेगा साइबर वॉर, RBI का MuleHunter करेगा फर्जी बैंक खातों को बंद
- जल संचय जन भागीदारी अभियान की समीक्षा बैठक 07 मार्च को
- गैलन में पेट्रोल-डीजल भरवाकर रख रहे लोग, यूपी में तेल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर लगी लंबी कतारें
- बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ वॉट्सएप चैट से तलाक नहीं, पत्नी पर क्रूरता के आरोप साबित करने होंगे
- फिरोजाबाद: होली पर हुड़दंगियों की निकली हेकड़ी, पुलिस ने थाने में बनाया ‘मुर्गा’
- मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार सहमा: सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर बंद, बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली
- ईरान पर बढ़ता खतरा: अमेरिका-इजरायल के बाद अब इस देश ने भी सेना को हमले के आदेश दिए
- बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: कहीं भी नमाज अदा करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता, जानें पूरा मामला
- धान खरीद में छत्तीसगढ़ का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई तकनीक से बनी मिसाल


