रायपुर (mediasaheb.com)| राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजकुमार कॉलेज रायपुर के नये छात्रावास भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया। श्री हरिचंदन ने कॉलेज का भ्रमण किया और विजिटर बुक में अपने उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने लिखा कि जब वे राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ आये तो राजकुमार कॉलेज के बारे में बहुत कुछ सुना था और आज यहां आने का अवसर भी मिला। यहां महात्मा गांधी से लेकर अनेक महत्वपूर्ण व्यक्ति पधारे थे। यहां का वातावरण बहुत ही लुभावना है। हरे भरे पेड़ और लताओं से घिरा हुआ यहां का वातावरण रचनात्मकता के लिए प्रेरित करता है और उत्साह बढ़ाने वाला है। इस कॉलेज से निकले विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कॉलेज से निकलने के बाद विद्यार्थी अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ समाज और देश की सेवा करेंगे।
इस अवसर पर राजकुमार कॉलेज सोसायटी के सामान्य परिषद के अध्यक्ष श्री टी. एस. सिंह देव, प्रबंध समिति के चेयरमेन श्री टी.सी. देब, शासी निकाय के सदस्यगण, प्राचार्य श्री अविनाश सिंह सहित फेकल्टी मेंम्बर और विद्यार्थी उपस्थित थे।
Sunday, October 4
Breaking News
- झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, पूजा पंडालों में पंचमी से तैनात रहेंगे कर्मचारी
- UP में EV चार्जिंग की टेंशन खत्म! 238 जगहों पर बनेंगे नए चार्जिंग स्टेशन, नोएडा-लखनऊ समेत कई शहर शामिल
- चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत
- भिलाई नगर निगम की अनूठी पहल: जल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए तैयार होगी एकीकृत योजना
- पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चीफ सेलेक्टर बनने की खबरों पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान
- भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान, जांच रिपोर्ट को बताया ‘लीपापोती’
- यूक्रेन ने की भारत के युद्धविराम प्रस्ताव की पुष्टि, विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने की तारीफ
- रायपुर में AGRATHON 4.0 का जोश, देशभर से पहुंचे धावकों ने लगाई दौड़
- पायलट स्मित मछार की बहादुरी पर कांग्रेस की चुप्पी, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल
- न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं तीन खिलाड़ी, टीम इंडिया में होगी सीनियर्स की वापसी


