रायपुर (mediasaheb.com)| प्रकृति को संजोये रखने का दिया सन्देश 05-जून रायपुर-हर साल पर्यावरण दिवस बड़े धूम धाम से मनाया जाता हैं ,हमे याद दिलाने के लिए कि हम प्रकृति से जुड़े हुए हैं न कि प्रकृति हमसे और समय रहते हम प्रकृति को बचाने के लिए पहल नहीं करेंगे तो इसका खामयाज़ा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड सकता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा मशीनरी डिवीज़न मंदिर हसौद के शक्ति विहार फेज २ में २५० आम व अमरुद के पौधे लगाकर पर्यावरण एवं प्रकृति को बचाने का सन्देश दिया गया। यहाँ प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियो कर्मचारियों सहित छोटे छोटे बच्चो ने भी पौधे लगाए व पर्यावरण को किन चीज़ो से सुरक्षित रखा जाये इसकी भी जानकारी दी गयी पौधे रोपने के बाद जहा बताया गया की रोजमर्रा की चीजों सेहम प्लास्टिक को किस तरह से कम कर सकते हैं प्लास्टिक की जगह हम मिटटी, स्टील या दोना पत्तल काइस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं इसकी भी जानकारी दी गयी और प्लास्टिक को कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की गयी। आजकल किस तरह से E वेस्ट से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा हैं उसकी भी जानकारी दी गयी साथ ही उसके समाधान के बारे में बताया गया।
Saturday, May 16
Breaking News
- कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस
- भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत
- 16 मई 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता
- कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
- जल गंगा संवर्धन अभियान में व्यापक रूप से हो रहे हैं जल-संरक्षण और जल-संवर्धन के कार्य : जल संसाधन मंत्री सिलावट
- बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई
- मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- 1902 के सर्वे से लेकर 2026 के फैसले तक ऐतिहासिक तथ्य उजागर, मस्जिद से पहले सरस्वती मंदिर होने के दावे पर चर्चा तेज
- भोपाल के डायल 112 हीरोज सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से तालाब में कूदी युवती की बचाई जान
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से अल्पसंख्यक परिवारों को मिला सम्मान और सहारा


