नई दिल्ली (mediasaheb.com)| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार की शाम यहां पहुंचे। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग विकास तथा नागर विमानन मंत्री वी. के. सिंह ने जो बाइडेन का स्वागत किया। इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जो बाइडेन की आज शाम हुए प्रधानमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। जो बाइडेन और PM मोदी पिछली विदेश यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति शनिवार और रविवार को G20 की वार्ताओं में हिस्सा लेंगे। इसके वह वियतनाम के लिए रवाना हो जाएंगे।(वार्ता)
Monday, November 2
Breaking News
- 2 नवंबर राशिफल: सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, भगवान शिव की कृपा से मिलेंगे शुभ समाचार
- अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक
- योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और पारदर्शी व्यवस्था का दिखा असर, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी पीईटी-2026 परीक्षा
- राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस के हॉक फोर्स, 7वीं वाहिनी के पुलिस बैंड एवं 7 राइडर्स ने किया शानदार प्रदर्शन
- दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा
- उर्दू अकादमी के निवर्तमान चेयरमैन के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
- प्रधानमंत्री मोदी के मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर दिये संदेश से मन हर्षित है
- गढ़ कलेवा के स्टॉल में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे नागरिक
- जबरन कब्जा करने वाली माफिया प्रवृत्ति की पार्टी है सपा : सीएम योगी


