रायपुर, (mediasaheb.com) | जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ इंटेग्रेटिड लर्निंग इन मैनेजमेंट (ईआईआईएलएम), कोलकाता ने श्रेष्ठ सीएसआर इंटेग्रेटिड बिजनेस के लिए प्रतिष्ठित ईस्टर्न इंडिया लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान समाजसेवा के प्रति जेएसपी की कटिबद्धता को दर्शाता है और कंपनी का यही दर्शन सीएसआर को जेएसपी के व्यवसाय का अभिन्न अंग बनाता है।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा, “जिन्दल स्टील एंड पावर व्यावसायिक सफलता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच परस्पर संतुलित संबंध में विश्वास करता है। यह सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा दिखाने और उसके सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हमारे समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।”
जेएसपी फाउंडेशन की असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी सुश्री मैत्रेयी मिश्रा ने कंपनी की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर जिन्दल स्टील एंड पावर के सीएसआर प्रमुख श्री प्रशांत कुमार होता ने व्यवसाय और सीएसआर के परस्पर अटूट संबंधों पर प्रकाश डाला। गौरतलब है कि जेएसपी फाउंडेशन ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों समेत पूरे भारत में लोगों के जीवन में बदलाव लाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मिशन जीरो हंगर, किशोरी एक्सप्रेस, वात्सल्य, यशस्वी, आशा द होप और ग्रासरूट हॉकी डेवलपमेंट प्रोग्राम समेत अनेक ऐसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनसे समुदायों में सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा मिल रहा है और उनकी अनेक चुनौतियों का समाधान संभव हो रहा है।
Friday, June 19
Breaking News
- WhatsApp पर सरकार की निगरानी आसान, Telegram पर क्यों फेल हो जाते हैं प्रयास? जानिए पूरा मामला
- इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, 15 जुलाई से यात्रियों के लिए खुले खाड़ी देशों के द्वार; जानें किराया और टाइमिंग
- राशन के लिए देना होगा ‘जिंदा होने’ का प्रमाण! MP के इस जिले में 15 हजार हितग्राहियों पर संकट
- मध्यप्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर शुरू, हर साल 60 पदों पर मिलेगी नियुक्ति
- IPL 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI सचिव देवजीत सैकिया बोले- 10 मार्च से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट
- 15 जुलाई से कार खरीदना होगा सस्ता! टैरिफ घटकर 10% होने से कीमतों में मिल सकती है राहत
- मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली
- भोपाल से बिहार तक फैले आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, ATS की कार्रवाई में 6 गिरफ्तार, पाकिस्तानी लिंक सामने आया
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर
- भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन


