नई दिल्ली(mediasaheb.com)| भारत एवं इजरायल ने भारत में दो जल प्रौद्योगिकी केन्द्र स्थापित करने और इजरायल में भारतीय श्रमिकों को अस्थायी रोज़गार उपलब्ध कराने में सहयोग संबंधी समझौतों पर आज हस्ताक्षर किये। विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत की यात्रा पर आज यहां आये इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन के बीच हैदराबाद हाउस में हुई बैठक में ये समझौते किये गये। श्री एली कोहेन आज सुबह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक-आर्थिक दौरे पर भारत पहुंचे। उन्होंने एक आर्थिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया जिसमें मुख्य रूप से जल प्रबंधन और कृषि के क्षेत्र से 36 इज़रायली व्यवसायी शामिल थे।
इज़रायली विदेश मंत्री श्री कोहेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इजरायली दूतावास से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोनों देशों ने I2U2 में प्रगति की समीक्षा की और सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, नवाचार, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य में सहयोग पर व्यापक चर्चा की। श्री एली कोहेन ने सीआईआई इंडिया-इजरायल बिजनेस फोरम का भी उद्घाटन किया। आयोजन के दौरान तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए, जो दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों के बीच सहयोग और साझेदारी के एक नए युग को चिह्नित करते हैं।(वार्ता)
Tuesday, March 31
Breaking News
- लखनऊ में IPL मैच आज, इकाना स्टेडियम के आसपास रूट डायवर्जन और भारी वाहनों की नो एंट्री
- सावधान! क्या आपका CCTV कैमरा कर रहा है आपकी जासूसी?
- कलेक्टर ने जनसुनवाई में 38 आवेदकों की सुनी समस्याएं
- बाइकर्स मीट से चमकेगा बस्तर, एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान
- दाऊद इब्राहिम, स्लो पॉइजन और पाकिस्तान,आदित्य धर की फिल्म ने उड़ाई गबोल की नींद
- मालवांचल, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में 10 अप्रैल से गेहूं उपार्जन, बाकी संभागों में 15 मार्च से शुरू होगी खरीदी
- केआईटीजी 2026: मिडफील्ड की कमान से लेकर गोलकीपिंग के कमाल तक
- राजस्थान में कल से महंगी होगी शराब और बीयर, आबकारी ड्यूटी 80% होने से जेब पर बढ़ेगा बोझ
- IPL 2026, आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स में महामुकाबला
- मूलांक 9 भविष्यफल, करियर में मिलेगी उड़ान, लेकिन अनजानों से रहें सावधान


