अलार्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हेल्थ एंड बायोसाइंसेज अध्ययन प्रोग्राम
पुणे (mediasaheb.com), अलार्ड युनिवर्सिटी के अलार्ड स्कूल ऑफ हेल्थ एंड बायोसाइसेज के छात्रों के हाल ही में एक शैक्षिक अध्ययन दौरे के तहत मांजरी स्थित वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट का औद्योगिक दौरा किया. इस दौरे में स्कूल ऑफ हेल्थ एंड बायोसाइंसेज के ३५ स्तानक छात्रों ने बढचढकर हिस्सा लिया था. यहां पर उन्हें तीन प्रमुख विभागों की विस्तृत जानकारी मिली. जिसमें कृषि सूक्ष्य जीवन विज्ञान, आनुवंशिकी और आण्विक जीव विज्ञान और पादप ऊतक संवर्धन का समावेश है. साथ ही उत्पादन तकनीक, किण्वन उद्योग और अनुसंधानों से जुडे पहलूए, छात्रोंं को जैव प्रौद्योगिकी के औद्योगिक अनुप्रयोग की जानकारी मिली.
शुगर इंस्टीट्यूट में बी.जी. माली ने कृषि सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के बारे में उन्होंने वीएसआई द्वारा उत्पादित जैव उर्वरक के बारे में विचार रखे. शुभम पाटिल ने पादप ऊतक संवर्धन विभाग के बारे में संक्षिप्त जानकारी के दौरान गन्ना ऊतक संवर्धन के बारे में जानकारी दी. साथ ही श्रीमती माधवी घन ने आनुवंशिकी और आण्विक जीव विज्ञान विभाग को दिखाया और संक्षेप में वर्णन किया.
यह शैक्षिक दौरा अलार्ड यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति डॉ.एल.आर. यादव के आशीर्वाद एवं यूनविर्सिटी की कुलपति डॉ. पूनम कश्यप के अनुमति से संभव हुआ.साथ ही स्कूल ऑफ हेल्थ एंड बायोसाइंसेज के डीन प्रो. डॉ. अजय कुमार जैन ने इस दौरे के लिए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन किया एवं अकादमिक उत्कृष्टता में इसके योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही दौरे का समन्वय स्कूल ऑफ हेल्थ एंड बायोसाइंसेज की डॉ. दिशा सेंजलिया और डॉ. सविता पेटवाल ने किया.
Saturday, August 22
Breaking News
- मंगल का कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
- BCI की प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार तक टली, मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग के बीच बड़ा अपडेट
- ब्लू वॉटर में डूबे आदिल की तलाश जारी, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
- बड़ा बाजार-बरतुंगा मार्ग बंद होने से मचा हड़कंप, 5 किमी झाड़ियों में पैदल उतरे मंत्री
- पाकिस्तान में सैन्य ताकत का केंद्रीकरण, भारत के लिए बढ़ी रणनीतिक चुनौती
- नागपुर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 की मौत, 6 नागपुर रेफर
- वीर ब्रह्मेंद्र स्वामी की भविष्यवाणियां: लाल बारिश से कल्कि अवतार तक, क्या कहता है कालज्ञानम?
- झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का आखिरी विशेष शिविर आज से, छूटा नाम तो ऐसे करें आवेदन
- स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता पर पावर कॉरपोरेशन की रिपोर्ट जारी, 218 सैंपल जांच में मानकों पर खरे
- मुजफ्फरपुर कचहरी में फर्जी स्टांप का बड़ा खेल बेनकाब, 3 गिरफ्तार और एक फरार


