नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रीन हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन बताते हुए कहा है कि ईंधन नीति में बदलाव से भारत के किसान सशक्त होंगे और उन्हें अन्नदाता से ऊर्जादाता बनाने का सपना जल्दी पूरा होगा। नितिन गडकरी ने मंगलवार देर शाम को राष्ट्रीय पत्रिका पांचजन्य एवं ऑर्गनाइज़र समूह द्वारा आयोजित पर्यावरण पर आयोजित एक संगोष्ठी में यह बात कही। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, गोवा के वन एवं पर्यावरण मंत्री विश्वजीत राणे, भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा, परमार्थ निकेतन के आचार्य स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख गोपाल जी आर्य शामिल हुए। पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर, ऑर्गनाइज़र के संपादक प्रफुल्ल केतकर और भारत प्रकाश के प्रबंध निदेशक भारत भूषण अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में दो सत्र पर्यावरणविदों – राजस्थान की सुश्री क्षिप्रा माथुर और उत्तराखंड के सच्चिदानंद भारती ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। पर्यावरण संरक्षण में भिन्न भिन्न माध्यम से योगदान देने वाले कुछ लोगों को सम्मानित भी किया गया।(वार्ता)
Saturday, May 23
Breaking News
- यीडा क्षेत्र में हजारों करोड़ के निवेश से यूपी को मिलेगी नई औद्योगिक रफ्तार
- प्रदेश के विकास में सरकार के सहयात्री हैं निवेशकः मुख्यमंत्री
- 23 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, कुछ को रहना होगा सतर्क
- बालाघाट के सांदीपनि विद्यालय का छात्र जाएगा नासा, शैक्ष्रणिक भ्रमण के लिए हुआ चयन
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को सौंपे आवंटन पत्र
- नीति आयोग के “Champions of Change” कार्यक्रम में उसूर विकासखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान, छत्तीसगढ़ ने विकास की दिशा में रचा नया कीर्तिमान
- दो साल बाद परिजनों को मिला मूक-बधिर बालक, भावुक होकर योगी सरकार का जताया आभार
- प्रचंड गर्मी और मांग बढ़ने के बावजूद यूपी में बिजली व्यवस्था सुचारु
- शिक्षक राष्ट्र निर्माण में समर्पित हों, तभी बनेगा सशक्त भारत : डॉ. शर्मा
- बड़वानी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 06 व्यक्तियों को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती


