नई दिल्ली (mediasaheb.com)| चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बढ़ते तनाव के बीच भारत ने 5,500 से अधिक किलोमीटर की नोटिफाइड आपरेशनल रेंज वाली अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण गुरुवार को ओडिशा के तट से दूर अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। राजधानी कटक के साथ-साथ कुछ अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मिसाइल के आसमान में उड़ने के वीडियो पोस्ट किए। अग्नि 5 मिसाइल हल्के वारहेड के साथ लगभग पूरे चीन अपनी मारक सीमा में ले लेती है और यह लगभग 8000 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे ‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’ बताते हुए ट्विटर पर लिखा कि “मिसाइल रक्षा क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है और राष्ट्रीय सुरक्षा को काफी हद तक मजबूत करेगी क्योंकि यह 5400 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर सकती है।” उच्च स्तर की विश्वसनीयता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अग्नि-5 मिसाइल ‘कॉम्पैक्ट एवियोनिक्स ’से लैस है। इसमें उड़ान के दौरान होने वाली गड़बड़ी के लिए खुद को गाइड करने की क्षमता है। इससे पहले इस साल जून में, भारत ने 4,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया था।(वार्ता)
Wednesday, July 22
Breaking News
- बंगाल विधानसभा में जबरदस्त हंगामा! TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला
- INDIA गठबंधन में तकरार! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल आमने-सामने, बढ़ी सियासी गर्मी
- यूपी में 238 नए पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन और 714 चार्जर लगाने के प्रयास तेज
- करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री
- भारतीय नौसेना को मिला INS मालवन, अब Hangor ही नहीं Ghazi जैसी पनडुब्बियां भी नहीं बच पाएंगी!
- ढोंग छोड़िए, अपने कुकर्म याद कीजिए!— अखिलेश पर अनिल राजभर का करारा हमला
- आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत
- राहुल गांधी पर सम्राट चौधरी का पलटवार, बोले- ‘लोकतांत्रिक मर्यादा का सम्मान करें’
- चढ़ावा चोरी’ से नहीं डिगेगा बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा — कपिल चौधरी
- योगी सरकार ‘नेचुरल बायो-इकोनॉमी मॉडल’ से बदल रही वनवासी महिलाओं का जीवन


