नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार की सुशासन में संवेदनशीलता से देश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है और इससे लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है तथा साथ ही लोकतंत्र को भी मजबूती मिली है। PM मोदी ने शनिवार शाम एक निजी टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में कहा कि देश को आगे बढ़ना है तो उसमें हमेशा गतिशीलता होनी चाहिए, साहसिक निर्णय लेने की शक्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के कारण ही भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देश में लोकतंत्र के कमजोर होने के विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व स्तर पर जो कुछ भी हासिल कर रहा है उसके पीछे देश के लोकतंत्र और संस्थानों की ताकत है। उन्होंने कहा कि यह ताकत कुछ लोगों को चुभ रही है इसलिए वह इस तरह के हमले कर रहे हैं लेकिन देश इस तरह के हमलों के बावजूद संकल्प के साथ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब अच्छे काम होते हैं तो काला टीका भी लगाया जाता है । उन्होंने कहा कि देश में जो भी अच्छे काम हो रहे हैं उसकी आलोचना कर कुछ लोग काला टीका लगाने का शुभ काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार संवेदनशीलता के साथ तेजी से निर्णायक फैसले ले रही है जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा है और इससे इंडिया मूवमेंट को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड देश के लिए अभूतपूर्व है क्योंकि वैश्विक संकट के बीच जहां अनेक देशों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है वहां भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि वह संतुष्ट हैं की चुनौती भरे हालातों में भी देश आगे बढ़ रहा है और उसे दुनिया का विश्वास हासिल है।
PM मोदी ने कहा कि उनकी सरकार दृढ़ता के साथ पूरे देश में हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास कर रही है पहले देश से घोटाले की खबरें आती थी लेकिन अब विकास कार्यों की खबरें आती हैं और यही सुशासन का प्रतीक है।(वार्ता)
Tuesday, April 14
Breaking News
- 19 अप्रैल को होगी झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा, प्रशासन अलर्ट
- संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड
- बगहा में ‘गेटवे ऑफ वीटीआर’ तैयार, जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगा
- लोक संगीत के संरक्षण में योगदान पर डॉ. बड़ाईक सम्मानित, रांची में समारोह आयोजित
- रांची में ईस्ट जोन का पहला स्केटिंग रिंक तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
- IMF का बड़ा भरोसा: युद्ध और तेल संकट के बीच भारत की ग्रोथ बढ़ी, निवेशकों में उत्साह
- छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल
- ट्रंप-मोदी 40 मिनट की बातचीत: पाकिस्तान वार्ता फेल होने के बाद कूटनीतिक हलचल तेज
- नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन: खाद्य एवं औषधि विभाग की छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
- ईरान-अमेरिका टकराव के बीच फ्रांस की एंट्री, क्या मैक्रों दिला पाएंगे शांति का रास्ता?


