भोपाल(mediasaheb.com)| सितंबर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि भारत में हाल के वर्षों में सभी क्षेत्रों में व्यापक प्रगति हुयी है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी दुनिया में सबसे अधिक इसी देश में है। श्री धनखड़ ने यहां माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
राज्यसभा के सभापति श्री धनखड़ ने भारतीय संसद का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में अभिव्यक्ति की जितनी आजादी यहां की संसद में है, उतनी कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं ही राज्यसभा में सभी विषयों पर चर्चा के लिए सदस्यों को आमंत्रित करते हैं। नियमों के अनुरूप उन्हें समय देते हैं। उन्होंने मीडिया और पत्रकारों से आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ हैं और यदि जनप्रतिनिधि भी अपना दायित्व बेहतर तरीके से नहीं निभा पा रहे हैं, उन्हें इस मुद्दे को भी तथ्यात्मक ढंग से उठाना चाहिए।
श्री धनखड़ ने मीडिया से सटीक और तथ्यात्मक खबरों पर ज्यादा ध्यान देने का अनुरोध करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान देश में सभी क्षेत्रों में व्यापक प्रगति हुयी है। भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और आने वाले समय में यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व की प्रमुख एजेंसी स्वयं भी इस बात को तथ्यों के साथ कह चुकी हैं। इस स्थिति में भारतीय मीडिया का भी दायित्व है कि वह सकारात्मक बातों को भी बेहतर तरीके से सबके सामने लाए।(वार्ता)
Friday, February 13
Breaking News
- 13 फरवरी राशिफल: आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत? जानें बड़ा अपडेट
- शराब घोटाला केस में बड़ा मोड़: केजरीवाल–सिसोदिया पर आरोप तय होंगे या नहीं, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
- इमरान खान की 85% आंखों की रोशनी गई! हेल्थ अपडेट से पाकिस्तान में मचा बवाल, CJP ने लिया संज्ञान
- यूपी पंचायत चुनाव पर ब्रेक, OBC आयोग की रिपोर्ट तक इंतजार, हाईकोर्ट में योगी सरकार का बड़ा बयान
- भारत ने रचा इतिहास: विश्व कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, चौथी बार 200+ पार
- अमेरिका की सख्त चेतावनी: पेरू को चीन के ‘सस्ते कर्ज़’ से सावधान रहने की सलाह, छिपा है बड़ा खतरा
- 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार
- पाक खिलाड़ियों की विदेशी जमीन पर किरकिरी! होटल बिल न चुकाने पर सड़क पर भटकते रहे घंटों
- जिले के अंतिम छोर बोड़ेगाँव पहुँचा ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ सेवा रथ, 137 हितग्राहियों को मिला लाभ
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी शुभकामनाएं, उन्नत डेयरी मॉडल अपनाने का आह्वान


