बिलासपुर(mediasaheb.com) |बिलासपुर शहर में संचालित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, कुदुदण्ड बिलासपुर में भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए एसईसीएल ने प्रतीक्षागृह एवं कान्फ्रेन्स हॉल का निर्माण कराया है। इसके अंतर्गत सैनिकों के लिए आवागमन के दौरान रहने के लिए सर्वसुविधायुक्त दो कमरे भी तैयार किए गए हैं। जिला सैनिक कार्यालय को अपने कमाण्ड एरिया के 5 जिलों से आने वाले सैनिकों के साथ बैठक, मीटिंग करने में समस्या आ रही थी जो कि अब एसईसीएल के सहयोग से मीटिंग हॉल के निर्माण के बाद दूर हो गयी है।
विदित हो कि बिलासपुर सैनिक कल्याण कार्यालय में कैंटीन की सुविधा, ईसीएचएस क्लिनिक, सैनिकों के लिए लागू कल्याणकारी योजनाओं हेतु पेपर वर्क आदि नियमित तौर पर संचालित होते हैं तथा इस परिप्रेक्ष्य में उक्त सुविधाओं के मांग लम्बे समय से रखी जा रही थी।
एसईसीएल ने सीएसआर मद के जरिए लगभग 31 लाख रूपये का वित्तीय सहयोग उक्त निर्माण कार्य के लिए प्रदान किया था। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा अनुशंसित प्रस्ताव की कार्यवाहक एजेंसी लोकनिर्माण विभाग, बिलासपुर रही।
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा


