बिलासपुर(mediasaheb.com) बिलासपुर शहर में संचालित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, कुदुदण्ड बिलासपुर में भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए एसईसीएल ने प्रतीक्षागृह एवं कान्फ्रेन्स हॉल का निर्माण कराया है। इसके अंतर्गत सैनिकों के लिए आवागमन के दौरान रहने के लिए सर्वसुविधायुक्त दो कमरे भी तैयार किए गए हैं। जिला सैनिक कार्यालय को अपने कमाण्ड एरिया के 5 जिलों से आने वाले सैनिकों के साथ बैठक, मीटिंग करने में समस्या आ रही थी जो कि अब एसईसीएल के सहयोग से मीटिंग हॉल के निर्माण के बाद दूर हो गयी है। विदित हो कि बिलासपुर सैनिक कल्याण कार्यालय में कैंटीन की सुविधा, ईसीएचएस क्लिनिक, सैनिकों के लिए लागू कल्याणकारी योजनाओं हेतु पेपर वर्क आदि नियमित तौर पर संचालित होते हैं तथा इस परिप्रेक्ष्य में उक्त सुविधाओं के मांग लम्बे समय से रखी जा रही थी। एसईसीएल ने सीएसआर मद के जरिए लगभग 31 लाख रूपये का वित्तीय सहयोग उक्त निर्माण कार्य के लिए प्रदान किया था। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा अनुशंसित प्रस्ताव की कार्यवाहक एजेंसी लोकनिर्माण विभाग, बिलासपुर रही।
Monday, October 5
Breaking News
- महात्मा गांधी सान्दीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का भ्रमण
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार
- पीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री गडकरी
- पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान
- परिवहन सेवाओं का हो रहा आधुनिकीकरण, डिजिटल सुविधाओं से लोगों के काम होंगे आसान: मंत्री केदार कश्यप
- सीएम हेल्पलाइन 1076 से हो रहा समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान
- मुख्यमंत्री युवा सम्मेलन में दिखेगा मध्यप्रदेश का नवाचार और प्रौद्योगिकी सामर्थ्य
- पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
- दिल्ली-NCR में बढ़ते रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों के मन में डर पैदा करना होगा
- कोसी में डेयरी कारोबार को मिलेगी नई उड़ान, ₹1.26 अरब के निवेश से लगेंगे दही-आइसक्रीम और मिल्क चिलिंग प्लांट


