रायपुर (mediasaheb.com)। कथावाचक मैथिलीशरण महाराज ने श्रीराम कथा के दौरान कहा कि घर में रामराज्य चाहिए तो मुखिया को राम की तरह बनना पड़ेगा । यदि वह धृतराष्ट्र जैसा हुआ तो घर में हर दिन महाभारत होगा । वे बुधवार 20 दिसंबर को रायपुर स्थित समता कॉलोनी के मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘भरत चरित्र’ पर व्याख्यान दे रहे थे । उन्होंने कहा कि हमें पंचतत्व के आधार पर अपना जीवनयापन करना चाहिए। सभी के लिए हमारा दायित्व है कि सूर्य की तरह प्रकाश, चंद्रमा की तरह शीतलता और वायु की तरह हवा प्रदान करें और परिवार में सभी का ध्यान रखें। स्वयं को जान लेना ही भगवान को जान लेना है। व्यक्ति नकारात्मक सोचेगा तो उसका अंत भी वैसा ही होगा। जो लोग यह कहते हैं कि भरत की वाणी कठोर है, तो ऐसे लोगों ने ना तो अपने को जाना है और ना ही राम को जाना है।(स्त्रोत-शाश्वत राष्ट्रबोध)
Sunday, August 23
Breaking News
- 23 अगस्त राशिफल: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से मिला बहनों को संबल अपार
- महतारी वंदन योजना की किस्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी
- पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड
- नवाचार, जनभागीदारी और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा बनी पहचान
- नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- बैगा जनजाति के संरक्षण के लिये करेंग हरसंभव प्रयास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय
- डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती


