नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर होंगे तो इंडिया समूह दिल्ली की सातों सीटें जीत जाएगी और उसकी जमानत जब्त हो जाएगी। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में ‘जेल का जवाब वोट से’ संकल्प सभा के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव बिगुल बज चुका है और 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है। चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा की केंद्र सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए केजरीवाल को जेल में डाल दिया। भाजपा वाले कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया है इसलिए उनको गिरफ्तार किया। जब देश की राजनीति में ईमानदारी की बात होती है तो लोग केवल अरविंद केजरीवाल को ईमानदारी का आदर्श मानते हैं।(वार्ता)
Wednesday, June 17
Breaking News
- 100 ग्राम वजन से जूझकर रोहिणी खानू ने जीता वर्ल्ड चैंपियनशिप टिकट
- छत्तीसगढ़ में ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर विशेष आयोजन, राज्यपाल-CM समेत कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
- इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस विभाग में सीधे मिलेगी नौकरी; SI और आरक्षक पद आरक्षित
- ‘साइबर अपराधी परजीवी की तरह होते हैं’— CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, आरोपी की जमानत याचिका खारिज
- पीएम-कुसुम योजना: राजस्थान में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को मिली रफ्तार
- अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, चार कर्मचारी पूछताछ के लिए पेश
- बरवाडीह–अंबिकापुर नई रेल लाइन को विशेष परियोजना का दर्जा, निर्माण में आएगी तेजी
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण
- झारखंड में बेफिक्र होकर करें रोपवे की सैर, सुरक्षा जांच में जुटे सिंफर के वैज्ञानिक


