कैंचीधाम(नैनीताल), (mediasaheb.com)| उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ ने गुरुवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में श्री कैंची धाम में परम पूज्य बाबा श्री नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और आश्रमवासियों के साथ समय व्यतीत किया।
श्री कैंची धाम में ‘महाराज जी’ के दर्शन कर श्री धनखड़ ने कहा कि इस जगह आकर उन्हें धार्मिकता और आध्यात्मिकता के संगम का आभास हुआ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “ये वो जगह है, जहाँ ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिनके द्वारा निर्धारित उच्चतम सिद्धांत सभी के लिए अनुकरणीय हैं।” भारत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक विरासत की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि “भारत की 5000 साल की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में बेमिसाल है और आज की वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारतीय संस्कृति एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।” इससे पूर्व हल्द्वानी आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्ट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह एवं राज्य सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।(वार्ता)
Sunday, September 20
Breaking News
- राजस्थान में 17.5 करोड़ से बनेंगे मधुमक्खी एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार
- सीधी में धर्म परिवर्तन के आरोप में 3 लोगों पर केस, प्रचार सामग्री जब्त
- दुर्ग में अवैध कीटनाशक बनाते-बेचते आरोपी पकड़े गए, कृषि टीम ने की कार्रवाई
- फरक्का जल संधि पर भारत का बड़ा फैसला संभव, दिसंबर 2026 में खत्म हो रहा समझौता
- बच्चे को मिला सहभागिता का अधिकार बच्चे की इच्छा बनी आयोग की प्राथमिकता
- CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट को बताया पर्यावरण न्याय का बरगद, विकास-संरक्षण संतुलन जरूरी
- रांची में बनेगा झारखंडी फूड मार्केट, करमटोली की 51 डिसमिल जमीन पर तैयार होगा खास वेंडिंग जोन
- AI के ‘गॉडफादर’ Geoffrey Hinton की चेतावनी, बोले- खतरा समझेंगे तो रात में चैन से नहीं सो पाएंगे
- भोपाल में दिनदहाड़े युवक की हत्या, चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली
- नंदीग्राम उपचुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी का अल्पसंख्यकों को संदेश, बोले- 6 अक्टूबर को होगा ‘टेस्ट’


