मुंबई,(mediasaheb.com)| राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ अब 14 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। ‘स्त्री 2’ 14 अगस्त को रात, 9:30 रिलीज होने वाली है।
मैडॉक फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर घोषणा की है कि फिल्म स्त्री 2 ,स्वतंत्रता दिवस की एक रात पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके शो रात में 9.30 बजे से शुरू होंगे।मैडॉक फिल्म्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘स्त्री अब अपने समय से पहले आ रही है। ‘स्त्री 2′ अब 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है। वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है। इसलिए वो आ रही है एक रात पहले, सिर्फ आपके लिए। इसलिए अपनी टिकट बुक कर लें।’ ‘स्त्री 2’ का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- अनवर खान ने लगाए अशाेक ,नीम का पौधे
- रांची में तेज रफ्तार पर अब कैमरे की नजर, स्पीड लिमिट पार करते ही कटेगा चालान
- Adidas Samba OG पर बंपर डिस्काउंट, ₹10,999 वाले स्नीकर्स ₹7,699 में मिल रहे
- एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, दरविश रसूली संभालेंगे कप्तानी
- पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने ‘ऐ वतन’ गाने पर मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
- Tecno Pova 8 Pro 5G की भारत में कल होगी एंट्री, 6500mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस
- CSVTU UTD में एडमिशन की अंतिम तारीख 21 अगस्त, ऑफलाइन रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन जरूरी
- रांची के छात्रों की बड़ी जीत, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई हेमंत सरकार
- यूपी में निष्पक्ष भर्ती बनाम पर्ची-खर्ची का खेल
- वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का 70 वर्ष की आयु में निधन


