रायपुर (mediasaheb.com) |प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आज हरेली के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साहू ने कहा है कि परंपरागत रूप से खेती-किसानी, हरियाली और पर्यायवरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में हरेली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। हरेली तिहार पर हम अच्छी फसल की कामना के साथ-साथ कृषि के काम आने वाले सभी तरह के उपकरणों की साफ-सफाई और पूजा करते है। हरेली का पर्व हमारी गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति और विरासत का हिस्सा है।
इस साल हरेली पर्व से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गौमूत्र खरीदी की शुरुआत करने जा रही है। गांव के पशुपालक 4 रुपए प्रति लीटर में गौमूत्र विक्रय कर सकेंगे। योजना के पहले चरण में प्रदेश भर की 56 गौठानों में यह खरीदी शुरू होगी। प्रदेश की गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति, कृषि संस्कृति और परम्परा को सहेजने हेतु राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है।
Wednesday, March 11
Breaking News
- छत्तीसगढ़ में 106 नक्सली सरेंडर, सिर पर 3.95 करोड़ रुपए का इनाम था
- इजरायल-ईरान जंग के बीच सोना-चांदी में गिरावट, MCX पर गोल्ड ₹1.63 लाख से नीचे
- आगरा का नौसेना जवान बना ISI जासूस, यूपी ATS ने लांस नायक आदर्श कुमार को गिरफ्तार किया
- छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, दुर्ग-राजनांदगांव में 39°C तक पहुंचा पारा
- कच्छ गुर्जर समाज करेगा बेटियों को जागरूक, महापौर के साथ देखेंगे ‘केरल स्टोरी-2’
- ईरान युद्ध का असर अयोध्या तक, गैस किल्लत से ‘राम रसोई’ बंद, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर संकट
- साय कैबिनेट ने कर्मचारी चयन मंडल और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को दी मंजूरी, अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी बनेगी
- Instagram हुआ डाउन, ऐप और वेबसाइट पर दिखी दिक्कत, हजारों यूजर्स ने की शिकायत
- रेल यात्रियों को राहत! 28 होली स्पेशल ट्रेनें अभी भी चलती रहेंगी, देखें पूरी लिस्ट
- Indian Railway अपडेट: भोपाल रूट की कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए पूरी लिस्ट देखें


