रायपुर (mediasaheb.com)|छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 21 फरवरी से हेल्पलाईन-2023 प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक रविवार एवं अवकाश दिवस को छोड़कर प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नं. 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि हेल्पलाइन में मनो चिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय-विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय-विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे और मंडल के अधिकारी मंडल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।
Sunday, October 25
Breaking News
- 25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग
- मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई
- डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता
- प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें, कमियों पर जवाबदेही तय कर करें कार्रवाई : प्रबंध संचालक यादव
- बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन
- शहडोल के वन बाघों और हाथियों के लिए नेचुरल कॉरिडोर— 4 टाइगर रिजर्व्स को जोड़ने में अहम भूमिका
- रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 11, इनमें 6 का जन्म हुआ माधव टाइगर रिजर्व में
- भारत मंडपम में महका बालाघाट का चिन्नौर चावल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मिला भव्य मंच
- आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित


