बिलासपुर (mediasaheb.com)| 24 मई 2023 से एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे श्री जयंत कुमार खमारी, इन्डियन रेलवे सर्विस ऑफ़ इंजीनियर्स (आईआरएसई), उम्र 50 वर्ष का दुःखद निधन हो गया। ज्ञात हो कि वे शासकीय कार्य से महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड गए हुए थे तथा दिनांक 05 जून 2024 को संबलपुर से वापसी के दौरान रायगढ़ के पास उनका शासकीय वाहन इनोवा ट्रेलर के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ छत्तीसगढ़ उपरांत दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ईलाज हेतु ले जाया गया जहाँ दिनांक 12 जून 2024 को उनका दुःखद निधन हो गया। श्री खमारी के निधन से पूरा एसईसीएल परिवार स्तब्ध है एवं पूरा एसईसीएल परिवार दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने हेतु शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
Monday, August 3
Breaking News
- सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त
- 2 अगस्त 2026राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का भविष्यफल, प्रेम-धन-करियर पर असर
- छतरपुर के डायल-112 हीरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- स्मार्ट मीटर संबंधी भ्रांतियों का आधिकारिक आंकड़ों से मिला स्पष्ट उत्तर
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर एमपी ट्रांसको के सब-स्टेशन में हुआ सामूहिक पौध-रोपण
- सीएम योगी की गोसंरक्षण नीति का असर : करोड़ों कमा रहे युवा, बढ़ रहा रोजगार
- नशा मुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत का आधार है : उप मुख्यमंत्री
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान


