*भारत के महान रत्न, रतन टाटा*
(संजय अनंत जी का विशेष आलेख)
टाटा समूह के पितामह माने जाने वाले भारत रत्न जे आर डी टाटा की तरह महान, एक ऐसे समुदाय से आते है, जो अब इस संसार में कुछ हज़ार ही बचे है, मुंबई और गुजरात में बसे अग्नि उपासक, विशुद्ध ईरानी हमारे देश की आज़ादी में, उसको समृद्ध करने में अपना अमूल्य योगदान देने वाला पारसी समुदाय..
जब उनके पूर्वज इस्लाम के ईरान पहुंचने पर हुए नरसंहार में लाखो की संख्या में मारे गए, तब अग्नि उपासक ये पारसी समुदाय एक जहाज़ में अपनी हज़ारो वर्षो से प्रज्ज्वलित अग्नि को लेकर भारत पहुंचा, कहते है भाषा की समझ नहीं थी थी, गुजरात के तत्कालीन राजा से आश्रय माँगा , तब उन्होने राजा के समक्ष एक कटोरे में दूध में शक़्कर घोल कर उनके समक्ष प्रस्तुत किया, राजा और उनके मंत्रियो ने इसका आशय समझ लिया और पारासी समुदाय ने आज तक वो संकल्प निभाया
*वे आज भी दूध में शक़्कर की तरह घुल हुए है*
वे भारत का हिस्सा बन गए, दूध में चीनी की तरह मिठास को बढ़ाते रहें, अपनी पहचान भी कायम रखी और बहुसंख्यक समाज के साथ एकरस हों रहें..
टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेद जी टाटा से लेकर रतन टाटा जी तक सभी दूरदर्शी, उत्साही, नया करने, प्रगति के लिए हमेशा आगे.
पूरे एशिया की पहली शानदार हॉटल मुंबई की ताज से लेकर ट्रक निर्माण हों, स्वदेशी कार का निर्माण हों या आई टी क्षेत्र में टाटा कंसल्टेंसी..
देश को एयर लाइन्स की जरुरत होगी, सब से पहले टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया की शुरुवात की..
रतन टाटा जी की दूर दृष्टी विरासत में मिली, कभी भी टाटा समूह ने क्वालिटी से समझौता नहीं किया , उनके सारे उत्पाद बेहतरीन क्वालिटी के लिए जाने गए, रतन टाटा ने देश को आर्थिक दृष्टि से, स्वदेशी तकनीक की दृष्टि से समृद्ध करने में अहम. भूमिका निभाई..
वे उनके युवाओं के आदर्श बने जो सरकारी नौकरी पा कर हराम का जोड़ने में विश्वास नहीं रखते, वरन अपनी मेहनत और बुद्धि से खुद अपने पैरो पर खड़ा होना चाहते है
टाटा समूह के पितामह भारत रत्न जे आर डी टाटा कि तरह,भारत सरकार को उन्हें भी भारत रत्न देना था, निश्चित ही ये केंद्र सरकार की भूल मानी जानी चाहिए
रतन टाटा जी को विनम्र श्रद्धांजलि 🌹🌹
*संजय अनंत ©*
Wednesday, August 12
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत
- नींद में घरों में घुसा पानी, संभलते-संभलते सब कुछ डूबा; भोपाल की उड़िया बस्ती में बारिश का कहर
- ख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
- संकट की घड़ी में ‘डायल-112’ बनी जीवन की उम्मीद
- ऑपरेशन मुस्कान : मध्याप्रदेश पुलिस ने 10 दिनों में 13 नाबालिगों को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया
- मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
- प्रदेश के 7 जिलों में मुख्य अभियंताओं के दलों ने किया 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
- भोपाल की झीलों से निकलेंगे देश-दुनिया के चैंपियन : मंत्री सारंग
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, बारिश में भी भक्ति की बयार


