रायपुर (mediasaheb.com)। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा 2 नवंबर 2022 को जगद्धात्री पुजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी के साथ ही जगद्धात्री पूजा का महा पर्व शुरू होता हैं। श्री बर्धन ने बताया कि हिन्दू धर्म में जगद्धात्री पूजा का नवरात्रि पूजा की तरह विशेष स्थान है। ये पूजा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में खासकर की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दुर्गा माता इस दिन धरती पर फिर से जगत की धात्री के तौर पर आती हैं। यह मान्यता है कि जगद्धात्री माता दुर्गा का ही एक अवतार है। यह तंत्र से उत्पन्न हुई है। यह मां काली और दुर्गा के साथ ही सत्व रूप में है। इन्हें राजस एवं तमस का प्रतीक माना जाता है। श्री बर्धन के अनुसार यदि हम इसका इतिहास देखें तो सर्वप्रथम इस पूजा का प्रारंभ सन 1750 में पश्चिम बंगाल के चंदन नगर से हुआ था। श्री इंद्रनारायण चौधरी ने सबसे पहले अपने घर में जगद्धात्री पूजा की थी। कहा जाता है कि इस त्योहार की शुरूआत रामकृष्ण मिशन के संस्थापक रामकृष्ण परमहंस की पत्नी ने की थी। उनकी पत्नी पुनर्जन्म में काफी विश्वास रखती थीं और उनका कहना था कि मां इस दिन फिर से धरती पर आकर दुष्टों का नाश कर के खुशियां देने आती है। धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल सहित बिहार, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों में भी यह पूूजा की जाने लगी। छत्तीसगढ़ में भी बंगाली समुदाय द्वारा अब जगद्धात्री पूजा की जाने लगी है। श्री बर्धन ने बताया कि त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर, राजेंद्र नगर में सुबह 9 बजे से जगद्धात्री पूजा प्रारंभ की जाएगी। पूजा के दौरान समिति के समस्त पदाधिकरीगण, सदस्य एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहेंगे। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस पूजा की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
Thursday, June 11
Breaking News
- TMC को बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा, बढ़ी ममता की मुश्किलें
- शिवराज सिंह का बड़ा दावा: MP के किसानों को मिल रहे 6 बड़े फायदे, सोशल मीडिया पोस्ट में गिनाईं उपलब्धियां
- TMC-DMK में सियासी उथल-पुथल, क्या परिसीमन बिल पास कराने के और करीब पहुंच गई BJP?
- बिहार में गूगल लगाएगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डिजिटल विकास को मिलेगी रफ्तार
- ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी लौट आई: अक्षय कुमार की फिल्म में फुल ऑन मस्ती और हंगामा
- राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार
- सोशल मीडिया और AI पर सख्ती: कनाडा लाएगा नया डिजिटल सेफ्टी विधेयक
- Airtel की ‘Fast Lane’ सर्विस क्या है? रीब्रांड के बाद फिर छिड़ी नेट न्यूट्रैलिटी की बहस
- TMC में बगावत तेज, सांसद प्रसून बनर्जी ‘काकोली ग्रुप’ में शामिल
- ‘Naagin 7’ फिनाले ट्विस्ट: राधिका पर जानलेवा हमला, कहानी में बड़ा मोड़


