रायपुर, (mediasaheb.com) | राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सीमाओं पर रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों और सुरक्षा बलों के जवानों को उनके योगदान के लिए नमन किया है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि हमारा देश 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना और यह दुनिया के विशालतम गणतंत्रों में से एक है। यह दिवस स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारे के प्रतीक के रूप में हमें जोड़ता है।
हमारे गणतंत्र दिवस का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का स्मरण करना है, जिन्होंने हमें एक आधुनिक, प्रगतिशील और सम्पूर्ण गणतंत्र देने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। राज्यपाल ने भारत देश के महान संविधान निर्माताओं के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि हमारे देश का गणतंत्र और आजादी कायम रहे इसकी जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक की है विशेष कर युवाओं की है। उन्हें देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने और समर्पण, निष्ठा, और ईमानदारी से देश की सेवा करने का प्रण लेना चाहिए।
Sunday, August 23
Breaking News
- सागर पुलिस एवं एसडीआरएफ ने गदेरी नदी में फंसे 9 लोगों को साहसिक रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया
- ई जीरो FIR, अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
- राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
- महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियां
- राहत योजना : गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार से बच रही अनमोल जिंदगियां
- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 का भव्य डिस्ट्रिक्ट इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न
- जशपुर में 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण
- आरक्षण का सबसे ज्यादा विरोध तो अखिलेश ने किया: डॉ. निर्मल
- अखिलेश यादव पर मंत्रियों का तीखा हमला, अनिल राजभर बोले- सपा के कहने से आरक्षण खत्म नहीं होगा
- अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


