रायपुर, (mediasaheb.com)| राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न्याय व समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित एवं कमजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. अंबेडकर ने हमेशा समाज में महिलाओं के उत्थान पर बल दिया । वे महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्षधर थे।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न केवल एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे बल्कि वे एक श्रेष्ठ विचारक, लेखक, वक्ता एवं विधि के ज्ञाता भी थे। समाज के वंचित वर्गो के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए किए गए उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता । हम सभी को उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
Thursday, July 16
Breaking News
- ChatGPT मेकर OpenAI का पहला AI डिवाइस जल्द, क्या स्मार्ट स्पीकर से होगा अलग?
- मेंटेनेंस के नाम पर बिल्डरों की मनमानी पर रोक, यूपी RERA ने लागू किए सख्त नए नियम
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा मालवा, धार में किसानों को मिलने लगा मुआवजा; ₹3,839 करोड़ की परियोजना को रफ्तार
- 8वें वेतन आयोग का बड़ा फायदा, बेसिक पे बढ़ते ही HRA में होगी रिकॉर्ड बढ़ोतरी; समझिए पूरा गणित
- 6 करोड़ में बना भोपाल का निशातपुरा स्टेशन, 2 साल से वीरान; न ट्रेन रुकती, न यात्री पहुंचते
- 16 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई
- बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
- मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास
- नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया


