रायपुर (mediasaheb.com)| राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में विधायक श्री मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई। श्री मरकाम ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल श्री हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चात श्री मरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Friday, October 2
Breaking News
- 2 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सावधान
- दिव्यांग सहायता योजना से संकट की घड़ी में मिला संबल, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटीं रोशनी
- फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ
- भोपाल दुग्ध संघ की 44वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न
- मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान
- 3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वार
- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजन
- आधुनिक तकनीक, संवेदनशीलता और प्रो-एक्टिव पुलिसिंग: मध्यप्रदेश पुलिस के नवाचार एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के प्रयास
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
- सड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशाला


