मुंबई (mediasaheb.com) | बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 130 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी है। ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। गदर 2 ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40.1 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। गदर 2 ने दूसरे दिन 43.08 करोड़ का बिजनेस किया। गदर 2 ने तीसरे दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। गदर 2 ने वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। गदर 2 ने 130 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। ‘गदर 2 ,में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका है।(वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, पीड़ित परिवार से मिले CM फडणवीस
- ‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ?’ ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला
- चंदा चोरी विवाद पर CM योगी का बड़ा ऐलान, बोले- SIT रिपोर्ट आते ही होगा सख्त एक्शन
- यूपी भाजपा की नई प्रदेश इकाई घोषित, 64 सदस्यीय टीम में जातीय संतुलन पर जोर
- रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ से निधि सिंह का दमदार कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, लुक ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
- एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर
- झारखंड में फर्जी दस्तावेजों पर सख्ती, निर्वाचन पदाधिकारी ने कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश
- सरायकेला में 50 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास, सड़क, जलमीनार और नाली निर्माण शुरू
- रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
- कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप


