बिलासपुर(mediasaheb.com) |जी. श्रीनिवासन ने दिनांक 12 अगस्त 2022 को एसईसीएल के निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण किया। जी. श्रीनिवासन के पदभार ग्रहण करने पर एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पी.एस. मिश्रा, शीर्ष प्रबंधन, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्यों, कंपनी कल्याण मण्डल के सदस्यों, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी।
श्री श्रीनिवासन मद्रास यूनिवर्सिटी से फर्स्ट क्लास बी.काम की डिग्री उपरांत एसोसिएट इन कॉस्ट एण्ड वर्क्स एकाउन्टेन्टस ऑफ इण्डिया की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, नागपुर से 1987 में की थी।
बजट, टैक्सेशन, ट्रेजरी मैनेजमेंट, कार्पोरेट एकाऊंट आदि वित्तीय क्षेत्र में जी. श्रीनिवासन का 35 वर्षों से अधिक कार्य अनुभव है। कोलइण्डिया लिमिटेड में ईआरपी के एफआईसीओ माड्यूल के कार्यान्वयन में उनकी विशेष भूमिका रही है।
जी. श्रीनिवासन ने पूर्व में एसईसीएल में कार्पोरेट एकाऊंट सहित अन्य जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे कोल इण्डिया लिमिटेड कोलकाता में महाप्रबंधक (वित्त) के पद पर कार्य करते हुए बजट, एमओयू, ईआरपी आदि कार्यों में इनके द्वारा सक्रिय योगदान दिया गया।
जी. श्रीनिवास के एसईसीएल के निदेशक (वित्त) पद पर पदभार ग्रहण करने पर एसईसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
Friday, May 22
Breaking News
- सीधी के डायल-112 हीरोज दादा से बिछड़कर रास्ता भटके मासूम को सुरक्षित परिजन से मिलाया
- 22 मई 2026 राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे बरतनी होगी सावधानी
- एमपीपीएससी परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप नियमों पर 5 जून तक सुझाव आमंत्रित
- एमपी ट्रांसको ने भिंड में ऊर्जीकृत किया अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर भिंड जिले की पारेषण क्षमता में हुई वृद्धि – मंत्री तोमर
- ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
- स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव का शामिल होना बड़ी उपलब्धि- डॉ. रमन सिंह
- जनजातीय क्षेत्र के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- MP में भीषण गर्मी का कहर, राजस्थान की तपती हवाओं से खजुराहो-नौगांव में पारा 46 डिग्री पहुंचा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आह्वान पर गंगा दशहरा पर जन आंदोलन बनेगा “जल गंगा संवर्धन अभियान”
- नई नीति लाएगी क्रांति, एकीकृत मत्स्योद्योग नीति के साथ दोगुना होगा मत्स्योत्पादन: राज्यमंत्री पंवार


