रायपुर (mediasaheb.com)| मध्य भारत की अग्रणी और सुप्रसिद्ध मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में सत्र २०२२-२३ के लिए प्रवेशित छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी सम्पन्न हुआ। पार्टी दिनांक 07 अक्टूबर को होटल सिमरन इंटरनेशनल में आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में नए छात्रों के लिए विभिन्न रोचक गेम्स सीनियर छात्रों द्वारा संपन्न किया गया। एम् सी ए प्रथम के छात्र तरुण ने मधुर बांसुरी वादन द्वारा दर्शको की खूब तालिया बटोरी। साथ ही फैशन शो जैसे आयोजन में छात्र छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। बी सी ए के छात्र आशुतोष शर्मा को मिस्टर फ्रेशर के ख़िताब से नवाज़ा गया वही बी सी ए की ही छात्र सिमरन ने मिस फ्रेशर के ख़िताब पर कब्ज़ा किया। कार्यक्रम में विभाग के १०० से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में विभाग की डॉ सुनीता कुशवाहा तथा महादेव बाग़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त आयोजन पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो (डॉ) के पी यादव, कुलसचिव गोकुलानंद पंडा, तथा डायरेक्टर जनरल प्रियेश पगारिया ने छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
Saturday, June 27
Breaking News
- 27 जून 2026, शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार
- राजस्थान की ऊर्जा क्रांति: कैलिफोर्निया के साथ समझौते से हरित बिजली को मिलेगी नई रफ्तार
- मिडिल ईस्ट में फिर जंग की आहट! नेतन्याहू के ऐलान पर ईरान की जंगी धमकी, लेबनान बॉर्डर पर बढ़ा तनाव
- RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, 684 नए पदों को मंजूरी
- बिहार में रसोइयों के लिए बड़ा बदलाव: सभी की बनेगी पे-आईडी, मानदेय होगा डिजिटल
- बिहार के 22 हजार गांवों में डेयरी सोसाइटी का विस्तार, रोजगार को बढ़ावा
- देवरिया में सीएम योगी का कड़ा संदेश, आस्था से खिलवाड़ पर चेतावनी
- राजस्थान में 76 नई नगरपालिकाओं का गठन, निकायों की संख्या बढ़कर 385 हुई
- रेलवे में 10 सेकेंड वाला नया टिकट घोटाला, मुंबई से चलता है स्कैन नेटवर्क


