नई दिल्ली (mediasaheb.com)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक 18 से 60 आयु वर्ग के सभी नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी प्रदान की गई।मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों के लिए एक विशेष अभियान के तहत सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त बूस्टर डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि देश में अब तक CORONA रोधी टीके की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें से 181 करोड़ नागरिक 18 साल से ऊपर हैं। यानि एक बड़ी आबादी को केन्द्र सरकार के इस फैसले से लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 60 साल से ऊपर, फ्रंट लाइन वर्कर और स्वास्थ्यकर्मियों को पहले ही निशुल्क बूस्टर डोज दी जा रही है। वहीं दिल्ली समेत कुछ राज्य भी अपने यहां मुफ्त बूस्टर डोज दे रहे हैं।(हि.स.)
Friday, July 17
Breaking News
- होर्मुज बंद हुआ तो दुनिया में छा सकता है ऊर्जा संकट, IEA चीफ ने दी बड़ी चेतावनी
- रायपुर उपभोक्ता फोरम के फैसले को चुनौती देगी मारुति सुजुकी, E20 ईंधन पर कार को बताया पूरी तरह सक्षम
- शिवपुरी के नरवर किले से 500 साल पुरानी सिंधिया कालीन तोप चोरी, मचा हड़कंप
- दिल्ली में झुग्गीवासियों को बड़ा तोहफा, EWS फ्लैटों का बढ़ेगा आकार
- दीघा जगन्नाथ धाम विवाद फिर गरमाया, पुरी दैतापति ने ममता पर साधा निशाना
- कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर मेरठ में सुरक्षा प्लान तैयार, 2234 कैमरों से निगरानी
- रोहित शर्मा का वनडे करियर खत्म? आंकड़े दे रहे हैं अलग कहानी
- सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से, जानें पहले सोमवार की तारीख
- भिलाई स्टील प्लांट: सेक्टर-6 के आवास सबसे पहले कराए जाएंगे खाली
- भोपाल में 5 अगस्त को सजेगा ब्रिक्स संस्कृति का वैश्विक मंच, तैयारियां तेज


